अनियंत्रित होकर पलटा ट्रोला, चालक घायल
क्षेत्र के धांधोली से निवारिया मार्ग पर सोमवार मध्य रात बाद एक ट्रोला अनियंत्रित होकर मकान की बाड़ पर पलट गया। हादसे में चालक घायल हो गया। ट्रोला मकान से कुछ पहले ही पलट जाने से बड़ी जनहानि होने से बच गई। हादसे के समय मकान में रह रहे परिवार के लोग डर के मारे सारी रात नहीं सो सके। भरनी निवासी रामफूल मीणा (20) सोमवार रात 1 बजे के करीब ट्रोला लेकर निवारिया से धांधोली गांव की ओर जा रहा था। शहीद हंसराज स्कूल के खेल मैदान के पास अचानक ट्रोला अनियंत्रित होकर पलट गया। धमाके की आवाज सुनकर पास ही स्थित भंवरलाल बैरवा के मकान में गहरी नींद से रहे परिवार के लोग अचानक जाग उठे। बाहर आकर देखा तो उनके मकान की कच्ची दीवार पर ट्रोला पलटा हुआ था। इससे परिवार के लोग डर गए। ग्रामीणों की मदद से घायल चालक को बाहर निकाला तथा देवली अस्पताल पहुंचाया।
निवारिया-धांधाेली मार्ग की चौड़ाई कम होने के कारण इस मार्ग पर आए दिन हादसे हाते रहते हैं। ग्रामीण कई बार विभागीय अधिकारियों से मार्ग की चाड़ाई बढाने की मांग कर चुके हैं। मगर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। सानिवि एईएन पन्नालाल मीणा ने बताया कि अब इस रोड़ की जांच कर उच्चधिकारियों को बताया जाएगा।
पीपलू. कुरेडी में पानी का टैंकर भरने जा रहा ट्रैक्टर पलट गया।
ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत
पीपलू| कुरेडी गांव में पासरोटिया मार्ग पर सोमवार देर शाम पानी का टैंकर भरने जा रहा ट्रैक्टर गाय को बचाने के चक्कर में पलट गया। जिससे उसमें सवार कुरेडी गांव निवासी देवकिशन (28) पुत्र जगदीश गुर्जर घायल हो गया। उपचार के लिए टोंक ले जाते समय घायल की रास्ते में मौत हो गई।