पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जमीन के झगड़े में बुजुर्ग महिला पर फायरिंग, जख्मी

जमीन के झगड़े में बुजुर्ग महिला पर फायरिंग, जख्मी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता|फतेहगढ़ साहिब

जमीन के एक केस में रविवार सुबह दो बाइक सवारों ने 78 वर्षीय महिला पर फायरिंग कर दी। उसे सिविल अस्पताल से डॉक्टरों ने चंडीगढ़ सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया। जख्मी महिला सुरजीत कौर सरहिंद की ख्वाजा पीर कॉलोनी की निवासी है। सूचना के बाद एसपी हरपाल सिंह, एएसपी डाॅ रवजोत ग्रेवाल पहुंचे। सुरजीत ने बताया कि रविवार सुबह 7 बजे वह दूध लेने के लिए घर से बाहर आई थी। तभी दो बाइक सवार (एक सरदार, एक मोना) जिन्होंने मुंह पर कपड़ा बंधा रखा था, ने फायरिंग कर दी। गोली महिला की दाईं बाजू पर लगी। एएसपी डा. ग्रेवाल ने कहा कि पुलिस ने दो लोगों पर केस दर्ज किया है। महिला के बयान ले लिए हैं।

सुरजीत कौर ने बताया कि बनूड़ के पास गांव धूमा में उसकी मायके की 17 किल्ले जमीन थी। जिसका केस उसने कोर्ट से जीता था। जमीन को लेकर उसका बेटियों से विवाद चल रहा था। उसकी दोनों बेटियां एक ही घर में गांव रामपुर में ब्याही हैं। वह जमीन में हिस्से की मांग करती थीं। जिसे लेकर उन्होंने कोर्ट केस भी किया है। पहले वह लोअर कोर्ट में केस हार गई थीं बाद में हाईकोर्ट से मुकदमा जीता था। इस बात को उसकी बेटियां सहन नहीं कर सकीं। उन्होंने आशंका जताई कि हमला पहचान वालों ने कराया है।

खबरें और भी हैं...