भाजपा सरकार ने पूर्व सैनिकों के साथ किया एक भी वायदा नहीं निभाया। इसके रोष में पूर्व सैनिकों का जत्था दिल्ली धरने में शामिल होने के लिए रवाना हुआ। जत्थे में कैप्टन एनएस मुल्तानी की अगुवाई में 60 से ज्यादा पूर्वक सैनिक शामिल हैं। इस मौके पर कैप्टन हरभजन सिंह, प्रेम सिंह बनूड़, केसर सिंह, सुखदेव सिंह भट्टी, जसमेर सिंह, दारा सिंह, जरनैल सिंह खरौला, दारा सिंह नंदगढ़ व अन्य मौजूद रहे।