गुरुद्वारा से माथा टेककर लौट रहे व्यक्ति को कार ने मारी टक्कर, गई जान
गुरुद्वारा ईशर प्रकाश में माथा टेककर लौट रहे 55 साल के व्यक्ति की गाड़ी की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस चालक को गिरफ्तार कर लिया। एएसआई राकेश कुमार ने बताया कि वॉर्ड 4 निवासी सुनैरा सिंह ड्राइवर है। सुबह 7 बजे के करीब जब वह गुरुद्वारा ईशर प्रकाश में नतमस्तक होकर घर वापस जाने के लिए सड़क क्रॉस करने लगा तो बनूड़ से आ रही गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी थी। ड्राइवर बलकार सिंह निवासी सुनाम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।