बनूड़| वन मंडल ने शिक्षा विभाग के सहयोग से सरकारी सीनियर सेकंड्री स्कूल बनूड़ में संकटमय दिवस मनाया। जीव-जंतुओं की सुरक्षा के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता कराई गई। 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। 12वीं दीपक कुमार ने पहला, मनप्रीत सिंह ने दूसरा व नेहा रानी ने तीसरा स्थान पाया। अरुण, मनजीत कौर, रोहित कुमार, दीपक सिंह, रोहन किरण ने जीत हासिल की। प्रिंसिपल सुनीता रानी, लेक्चरर कुलदीप सिंह, हरनेक सिंह को सम्मानित किया गया।