पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मढ़ियादो में जलसंकट टैंकर के भरोसे जनता

मढ़ियादो में जलसंकट टैंकर के भरोसे जनता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जबेरा जनपद के गांव में भीषण जलसंकट गहरा गया है। ग्राम पंचायत कंटगी में तो स्थिति काफी भयावह हो गई है। यहां पर तीन दिन के अंतराल से गांव में पाइप लाइन के माध्यम से पानी सप्लाई किया जाता है। ऐसी स्थिति में गांव की दो हजार आबादी को लिए तीन दिन तक पानी का इंतजाम करना पड़ता है, साथ ही लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी नहंी मिल पाता।

ऐसी स्थिति में जिस दिन पाइप लाइन चालू होती है उस दिन पानी के लिए लूटमार मच जाती है। जिससे पानी के लिए लड़ाई झगड़े की नौबत भी आ जाती है। पाइप लाइन चालू होते ही बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं, पुरूष सभी पानी के बर्तन लेकर पाइप लाइन पर टूट पड़ते हैं। इस आपाधापी के बीच कई लोग पानी भरने के दौरान गिरते फिसलते नजर आते हैं। इस ओर किसी का ध्यान नहीं है।

फॉल्ट और बिजली कटौती बनी समस्या

ग्राम पंचायत कटंगी के सचिव कमोद सिंह ने बताया कि ग्राम में न तो पेयजल की कमी है न ही संसाधनों का आभाव है लेकिन पेयजल आपूर्ति का वाटर बॉक्स का कनेक्शन किसानों की सिंचाई लाइन से दिया गया है। और गर्मी में खेतीहर भूमि की सिंचाई के लिए किसानों को बिजलीं आपूर्ति की जरूरत नहीं होने की वजह से बिजलीं आपूर्ति दिन में आधा घंटे के लिए होती है।

इसके अलावा लाइन में फाल्ट या फिर खराब होने की स्थिति में सुधार भी बिजली कंपनी द्वारा समय पर नहीं किया जाता जिससे चलते गांव की पेयजल आपूर्ति बाधित रहती है। उन्होंने बताया कई बार नलजल के कनेक्शन के लिए बिजली कंपनी में आवेदन दे चुके हैं, लेकिन अभी तक स्थिति जस-की-तस है।

खबरें और भी हैं...