घटेरा-बनवार सड़क के मोड पर शुक्रवार की दोपहर दो बाइक चालकों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार हरिसिंह बाइक से बनवार से हरदुआ की ओर जा रहा था, वहीं रामसिंह गाड़िया से बनवार आ रहा था।
इसी बीच तभी बनवार की बेहर वाली मोड पर दोनों बाइक चालक आपस में भिड़ गए। जिससे दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही बनवार चौकी प्रभारी उप निरीक्षक राघवेंद्र सिंह, गणेश दुबे मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भिजवाया। रामसिंह की रिपोर्ट पर हरिसिंह पर लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया गया है।