वर्तमान में जिले का तापमान 45 से 46 डिग्री पर चल रहा है। लेकिन बिजली कटौती के कारण लोगों का घरों में बैठना भी मुश्किल हो रहा है जिससे लोग बिजली विभाग को कोस रहे हैं।
दरअसल बांदकपुर विद्युत वितरण केंद्र से क्षेत्र के 18 गांव जुड़े हैं। जिसमें हलगज फीडर के अंतर्गत आने वाले गांव में सप्ताह में दो से तीन दिन तक बिजली गुल रहती है। इसके अलावा जिस दिन बिजली रहती है उस दिन में कई बार कटौती की जाती है।
सुरेश ठाकुर, उजयार पटेल, बिरजू, रामदयाल ने बताया सरकार अटल ज्योति अभियान का ढिंढोरा पीटती है वहीं दो से तीन दिन तक बिजली न आने के कारण लोगों का जीना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने बताया कभी फाल्ट आ जाता है तो शिकायत करने के तीन से चार दिन में बिजली ठीक की जाती है।