दो हजार की आबादी वाले कटंगी गांव के लोग जलसंकट से जूझ रहे हैं। गांव में पाइप लाइन से जल सप्लाई किया जा रहा है, जिससे लोगों को तीन दिन तक पानी का इंतजाम करना पड़ रहा है। ऐसी स्थिति में जिस दिन पाइप लाइन चालू होती है उस दिन पानी के लिए लूटमार जैसी स्थिति बन जाती हैऔ विवाद भी होते हैं।
सचिव कमोद सिंह ने बताया कि ग्राम में न तो पेयजल की कमी है न ही संसाधनों का आभाव है लेकिन पेयजल आपूर्ति का वाटर बॉक्स का कनेक्शन किसानों की सिंचाई लाइन से दिया गया है और गर्मी में खेतीहर सिंचाई के लिए किसानों को बिजली आपूर्ति की जरूरत नहीं होने की वजह से बिजलीं आपूर्ति दिन में आधा घंटे के लिए होती है। साथ ही लाइन में फाल्ट या फिर लाइन खराब होने की स्तिथि में सुधार कार्य भी बिजली कंपनी द्वारा समय पर नहीं किया जाता।