बनवार | सत्रह मील बंदरकोला सिद्धधाम में विश्व शांति एवं जनकल्याण के लिए रूद्र महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को डूमर हनुमान मंदिर से 501 कन्याओं की कलश यात्रा शुरू हुई। यात्रा मंदिर से शुरू हुई जो सिद्धधाम बंदरकोला होकर डूमर यज्ञ स्थल पर पहुंची। जहां पर मंडप प्रवेश, पूजन के साथ रविवार से श्रीमद्भागवत कथा प्रवचन यज्ञ की शुरूआत होगी। वहीं रात के समय रामलीला व देवी जागरण होगा। बाल योगी महंत स्वामी भास्करानंद गिरी जी महाराज ने बताया कि इस भव्य आयोजन का लगातर पांचवा वर्ष है। जो जनसहयोग व धर्मप्रेमियों के सहयोग से आयोजित हो रहा है।