पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कुल्लू बाबा घाटी पर सीमेंट से भरा ट्रक खाई में गिरा

कुल्लू बाबा घाटी पर सीमेंट से भरा ट्रक खाई में गिरा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बनवार | बांदकपुर मार्ग की कुल्लू बाबा की घाटी के चढ़ाव पर बीती रात सीमेंट की बोरियों से लोड एक ट्रक पुलिया तोड़कर खाई में जा गिरा। जिससे सीमेंट की बोरियां बिखर गईं। दूसरी ओर ट्रक के परखच्चे उड़ गई। गनीमत रही कि इस हादसे में ट्रक चालक व क्लीनर को किसी तरह की चोटें नहीं आईं।

गौरतलब है कि इस खतरनाक घाटी पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। बनवार की ओर से आने वाले ट्रक तेज रफ्तार से जैसे ही घाटी से नीचे की ओर उतरते हैं तो अनियंत्रित हो जाते हैं। एक माह पहले भी इसी जगह पर एक ट्रेक्टर ट्राली पुलिया तोड़कर सड़क किनारे खाई में गिर गई थी।

खबरें और भी हैं...