निवाड़ी थाना क्षे में शुक्रवार सुबह 11 बजे आरक्षक बुद्धदेव को लावारिश बच्चा मिलने पर चाईल्ड लाइन को सूचना देकर सुपुर्द किया। जितेंद्र सिंह चंदेल ने बताया कि 5 वर्षीय एक बच्चा निवाड़ी के पास ग्राम चुरारा में अकेले घुमते हुए मिला। अज्ञात बालक कुछ बता नहीं पा रहा है। जिसकी सूचना निवाड़ी थाना के द्वारा चाईल्ड लाइन को दी। जिसके बाद चाईल्ड लाइन टीम ने थाना निवाड़ी पहुंचकर बच्चे को अपने सुपुर्द लिया। और बाल कल्याण समिति की एकल सदस्या के समक्ष बच्चे को पेश किया गया।