क्षेत्र में सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने को लेकर एक युवक द्वारा सोशल मिडिया पर पोस्ट की गई। जिसमें एक धर्म विशेष पर पोस्ट करके माहौल खराब करना चा रहा था।
समाज के लोगों ने शुक्रवार कोतवाली पहुंचकर युवक को खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। कोतवाली टीआई नवल आर्या ने बताया कि फेसबुक पर नूतन बिहार कालोनी में रहने वाले अभिषेक सिंह बुंदेला उर्फ निशांत और अब्बी राजा पिता नारायण सिंह बुंदेला उम्र 28 वर्ष जो हाल में भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर उपाध्यक्ष के पद पर पदस्थ है। युवक द्वारा फेसबुक पर सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने संबंधित पोस्ट डाली गई। मुखबिर की सूचना पर आरोपी अभिषेक सिंह बुंदेला उर्फ निशांत उर्फ अबबीराजा को धारा 295 आपीसी 67 आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी से जिस मोबाइल से पोस्ट डाली गई थी वह मोबाइल भी जप्त कर लिया गया है।