- Hindi News
- National
- कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव संजय कपूर ने विधानसभा चुनाव के दावेदारों और जिलाध्यक्ष के लिए की रायशुमारी
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव संजय कपूर ने विधानसभा चुनाव के दावेदारों और जिलाध्यक्ष के लिए की रायशुमारी
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं मप्र के सह प्रभारी संजय कपूर ने मंगलवार को सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की। उन्होंने पांचों विधानसभा चुनाव के लिए टिकट के दावेदारों और संगठन के जिलाध्यक्ष पद के रायशुमारी की। जिलाध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हबीव राइन एवं कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष सूर्यप्रकाश मिश्रा के नाम सामने आए।
इनमें हबीव का दावा पुख्ता नजर आ रहा है। वे माइनोरिटी से हैं। अभी तक संगठन में माइनोरिटी को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी नहीं सौंपी गई है। इस कारण पिछले चुनाव में माइनोरिटी का मतदाता नाराज होकर दूसरे दलों की तरफ चला गया था। इस बार विधानसभा नजदीक है। ऐसे में हाइकमान किसी तरह का जोखिम नहीं उठाना चाहता है। इस वजह से हबीव के नाम पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। राष्ट्रीय सचिव के सामने भी कार्यकर्ताओं ने हबीव के नाम का समर्थन किया।
कार्यकर्ताओं को दी
एकजुटता की नसीहत
उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुटता की नसीहत देते हुए भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने हेतु संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन में आम कार्यकर्ता को तवज्जो देते हुए संगठन की मुख्यधारा में लाने के वृहद प्रयास किए जा रहे हैं। कपूर ने कहा कि भाजपा सरकार देश में जातिवाद और वर्ग संघर्ष कराने पर आमादा है। भाजपा सरकार में लगातार रोजगार समाप्त हो रहे हैं। किसान आत्महत्या कर रहा है। इस मौके पर पूर्व मंत्री यादवेंद्र सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश को नेस्तनाबूत करने में जुटी है।