गायत्री शक्ति पीठ व चेतना केंद्रों पर 13 जून से होगा लोक सेवी प्रशिक्षण
बाप | वेद माता गायत्री ट्रस्ट शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से अश्व मेघ रजत जयंती अनुयाज के अंतर्गत चयनित शक्ति पीठ व गायत्री चेतना केंद्रों पर 13 से 17 जून तक पांच दिवसीय लोक सेवी प्रशिक्षण आयोजित होंगे। इसको लेकर शनिवार को कस्बा स्थित गायत्री मंदिर में बैठक हुई। बैठक में प्रशिक्षण को लेकर रूपरेखा बनाने के साथ इसके उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कमेटियां बनाई। गायत्री पीठ सचिव ओसियां विक्रमसिंह ने कहा कि प्रशिक्षक टीम जॉन से आएगी। प्रशिक्षण का उद्देश्य शक्तिपीठ काे समर्थ बनाने, मिशन की समस्त गतिविधियों का केंद्र बनाने, क्षेत्र में सृजन गतिविधियां बढ़ाने व समस्त सहयोगी खड़े करना है। प्रशिक्षण में युग धर्म को पहचान कर गायत्री परिवार मिशन में सेवा साधना के 50 से 100 की संख्या में इच्छुक लोक सेवी कार्यकर्ता, बड़े विद्यार्थी, महिलाएं व प्रज्ञा परिजन भाग ले सकते हैं। प्रशिक्षण पूर्णत: आवासीय होगा। प्रशिक्षण में योग, उपासना, नित्यकर्म, जागरण, यज्ञ, कर्मकांड, संगीत शिक्षा, प्रवचन आदि गतिविधियां आयोजित होगी। बैठक में प्रशिक्षण का व्यापक प्रचार-प्रसार करने व उसे सफल बनाने के लिए प्रयास करने का आह्वान किया।