नई दिल्ली | रेल मंत्रालय ने गांधी जयंती के दिन 2 अक्टूबर को ट्रेनों में नॉनवेज खाना नहीं परोसने का प्रस्ताव केंद्र को भेजा है। अगर यह सुझाव मान लिया जाता है तो गांधी जयंती न सिर्फ स्वच्छता दिवस के तौर पर मनाई जाएगी बल्कि इसे ‘शाकाहारी दिवस’ के तौर पर भी मनाया जाएगा। महात्मा गांधी शाकाहार के प्रबल समर्थक थे। केंद्र सरकार महात्मा गांधी की 150वीं जयंती को खास मनाने के लिए अभी से तैयारी कर रही है। शेष | पेज 7
इन्हीं तैयारियों को देखते हुए रेलवे ने यह सुझाव रखा है कि 2018 से 2020 तक रेल में और रेलवे परिसर में 2 अक्टूबर को यात्रियों को नॉनवेज खाना न परोसा जाए। गांधीजी के जीवन से जुड़े खास स्थलों से रेलवे की कई ट्रेन चलाने की भी योजना है। साबरमती से 12 मार्च को साल्ट रेक को बापू के दांडी मार्च के प्रतीक के तौर पर चलाए जाने की योजना है। साबरमती से देश के अलग-अलग हिस्सों के लिए स्वच्छता एक्सप्रेस चलाने की भी योजना है।