पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कॉमनवेल्थ गेम्स : भारत का 88 साल के इतिहास में तीसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, 26 गोल्ड के साथ 66 मेडल जीते

कॉमनवेल्थ गेम्स : भारत का 88 साल के इतिहास में तीसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, 26 गोल्ड के साथ 66 मेडल जीते

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अगले कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में

गोल्ड कोस्ट | कॉमनवेल्थ गेम्स पूरे हो गए। भारत ने 26 गोल्ड के साथ 66 मेडल जीते। कॉमनवेल्थ के 88 साल के इतिहास में ये भारत का तीसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। इससे बेहतर प्रदर्शन सिर्फ 2010 और 2002 में रहा था। गोल्ड कोस्ट में हुए गेम्स के आखिरी दिन भारत ने 1 गोल्ड सहित 7 मेडल जीते। बैडमिंटन महिला सिंगल्स फाइनल में साइना नेहवाल ने पीवी सिंधु को हराकर गोल्ड जीता। किदांबी श्रीकांत को बैडमिंटन पुरुष सिंगल्स में सिल्वर मिला। बैडमिंटन डबल्स में चिराग-सात्विक को, स्क्वॉश डबल्स में दीपिका-जोशना को सिल्वर मिला। टेबल टेनिस सिंगल्स, डबल्स में ब्रॉन्ज मिला।

आखिरी दिन: भारत ने एक गोल्ड सहित कुल 7 मेडल जीते

टॉप-3 खेल: शूटिंग में सबसे ज्यादा मेडल मिले, पर सक्सेस रेट कुश्ती में बेहतर रहा

खेल गोल्ड सिल्वर ब्रॉन्ज कुल खिलाड़ी सक्सेस रेट

शूटिंग 7 4 5 16 27 59%

रेसलिंग 5 3 4 12 12 100%

वेटलिफ्टिंग 5 2 2 9 16 56%

गोल्ड कोस्ट में ग्लास्गो को पीछे छोड़ा

कॉमनवेल्थ गोल्ड सिल्वर ब्रॉन्ज कुल मेडल

मैनचेस्टर (2002) 30 22 17 69

दिल्ली (2010) 39 26 36 101

ग्लास्गो (2014) 15 30 19 64

गोल्ड कोस्ट (2018) 26 20 20 66

पहली बार बैडमिंटन में 6 मेडल

पहली बार भारत ने बैडमिंटन में 6 मेडल जीते। दिल्ली कॉमनवेल्थ में 4 मेडल जीते थे।

साइना नेहवाल बैडमिंटन में 3 गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनीं। इस बार 2 गोल्ड जीते। 2010 में एक गोल्ड जीता था।

भारत के 500 मेडल पूरे हुए

भारत कॉमनवेल्थ में 500 मेडल जीतने वाला पांचवां देश बना। 504 मेडल हुए। ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, कनाडा, न्यूजीलैंड भारत से आगे हैं।

कुश्ती में 100% रहा भारत का सक्सेस रेट, बॉक्सिंग में 75% | स्पोट्‌र्स पेज पर

खबरें और भी हैं...