कांग्रेस पार्टी को हाईटेक करने में जुटे राहुल
दिल्ली में तैयार हो रहा पार्टी नेताओं का डाटा बैंक
जयपुर | कांग्रेस की कमान संभालने के बाद राहुल गांधी पार्टी को पूरी तरह हाईटेक करने में जुटे हैं। देशभर के कार्यकर्ताओं को जोड़ने के लिए प्रोजेक्ट शक्ति लांच किया गया था। अब अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ओर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्यों की आयु, जाति, धर्म, शैक्षणिक योग्यता सहित अन्य व्यक्तिगत जानकारी सभी राज्यों से मंगाई गई है। दिल्ली में इसका डाटा बैंक तैयार किया जा रहा है। माना जा रहा है कि उपयोगिता के अनुसार डाटा बैंक से केंद्रीय नेतृत्व के स्तर चुनावी रणनीति तैयार होगी। यह भी तय किया जा सकेगा कि किस नेता को क्या जिम्मेदारी दी जा सकती है या किस व्यक्ति को किस काम में लिया जा सकता है।
जाति-धर्म व आयु के बारे में भी जुटाई जा रही है जानकारी : केंद्रीय नेतृत्व की ओर से मांगी गई सूचना राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। क्योंकि अगले सात महीने बाद इन राज्यों में चुनाव है। एआईसीसी, पीसीसी के सदस्यों के बारे में एक-एक सूचना डाटा बैंक में अपलोड की जाएगी, जिससे किसी सदस्य के बारे में जानकारी लेने के लिए किसी से संपर्क करने की जरूरत न पड़े। सूचना में खास तौर से जुटाया जा रहा है कि कौन सदस्य कितनी बार पार्टी के किस पद पर रहा, कौन मंत्री, विधायक या सांसद रहा।
कौन सदस्य किस जाति, धर्म से आता है। उसकी आयु कितनी है। जयपुर, अजमेर एवं भरतपुर के संभागीय आयुक्त, अजमेर, जोधपुर, अलवर, उदयपुर, सीकर, जयपुर एवं भीलवाड़ा के जिला निर्वाचन अधिकारी सहित कई जिलों के उपजिला निर्वाचन अधिकारी, डॉक्टर, प्रोफेसर और विशेषज्ञ उपस्थित रहेंगे।