27 साल पुराना देश, जिसे आज समृद्धि के लिए जाना जाता है
यह फोटो स्लोवेनिया के छोटे-से कस्बे का है, जहां इन दिनों धूप खिल रही है और मौसम बहुत अच्छा है। बाल्कन क्षेत्र में होने के कारण यहां धूप कम ही खिलती है। शहर ज्यादा बड़े नहीं है, लेकिन यहां के कस्बे और गांव बहुत खूबसूरत होते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ज्यादातर गांव एवं कस्बे पहाड़ों की गोद में बसे हैं। यह फोटो स्लोवेनिया के ही नेचर फोटोग्राफर फिलिप एरेमिटा ने क्लिक किया है। उन्होंने अपने देश के बारे में दुनिया को बताने के लिए पूरी फोटो सीरीज़ तैयार की है। उसमें उन्होंने बताया कि यहां लोग प्रकृति एवं पक्षियों से बहुत प्रेम करते हैं, इसीलिए उन्हें पिंजरे में बंद नहीं किया जाता। अगर आप किसी गांव में रहते हैं तो दिन में कई बार विभिन्न प्रजातियों के पक्षी आप के नजदीक आते हैं। Âfacebook.com