अमिताभ की फिल्मों के लिए स्कूल बंक करते थे कपिल
Áभारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव और अमिताभ बच्चन ने हाल ही में आईपीएल के स्पेशल सेगमेंट की शूटिंग की। इस स्पेशल एपिसोड की शूटिंग के दौरान दोनों ने एक दूसरे से जुड़ी कई बातें शेयर कीं। इस दौरान कपिल ने अमिताभ का इंटरव्यू लिया और उनके बॉलीवुड के सफर के बारे में बात की। बातचीत के दौरान कपिल ने बताया कि जब वे स्कूल में थे तो अमिताभ की फिल्में देखने के लिए बंक मारा करते थे। यह सुनकर अमिताभ ने जोर-जोर से ठहाके लगाए और कपिल को गले से लगा लिया। अमिताभ जल्द ही ‘102 नॉट आउट’ में दिखाई देंगी।