पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अफगानिस्तान में अलग अलग तीन आतंकी हमलों में 15 जवान मारे गए, 2 जवान घायल

अफगानिस्तान में अलग-अलग तीन आतंकी हमलों में 15 जवान मारे गए, 2 जवान घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अफगानिस्तान में आतंकियों ने गजनी प्रांत में दो और सारी पुल प्रांत में एक सुरक्षा चौकी पर शनिवार देर रात अलग-अलग हमला किया। इसमें अर्धसैनिक बलों के 11 सहित 15 जवान मारे गए हैं। दो जवान घायल हुए हैं। सारी पुल प्रांत में हुए हमले के बाद जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया। चार आतंकी घायल हुए हैं। सारी पुल के प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता जबी अमानी ने कहा कि हमला तालिबान आतंकियों ने किया। वहीं गजनी प्रांत में दो सुरक्षा चौकियों पर शनिवार देर रात आतंकियों ने पहले गोलीबारी की। इसके बाद पोजिशन लिए जवानों पर बम से हमला किया। इसमें चार पुलिसकर्मी मारे गए। तालिबान ने इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए दावा किया है कि उसने चौकी से हथियार और गोला-बारूद जब्त किए हैं। इससे पहले गजनी प्रांत में गुरुवार को हुए आतंकी हमले में 15 लोग मारे गए थे।

खबरें और भी हैं...