आखातीज पर बच्चे बने वर-वधु, घर-घर जाकर ग्रामीणों से लिया आशीर्वाद
स्थानीय गांव में बुधवार को अक्षय तृतीया श्रद्धा से मनाई। इस मौके पर भगवान परशुराम की पूजा की गई। अक्षय तृतीया पर गांव में बारिश का शगुन भी देखा गया। बाल विवाह प्रतिबंध है, लेकिन बच्चों ने वर-वधु का स्वांग रचकर लोगों से घर जाकर आशीर्वाद लिया।
बूसी| कस्बे सहित आसपास के गांवों में अक्षय तृतीय बुधवार को मनाई गई। इस अवर पर कन्याओं ने दूल्हा-दुल्हन का रूप धारण कर आशीर्वाद लिया। वहीं, ग्रामीणों ने अक्षय तृतीया पर दान-पुण्य भी किया।
जाडन| क्षेत्र में अक्षय तृतीया पर्व पर सुबह काश्तकारों ने अपने खेत खलियान में पहुंचकर पूजा-अर्चना कर अच्छे वर्ष की कामना की। कई गांवों में बालिकाओं ने वर-वधू का स्वांग रचकर बड़ों को धोक देकर आशीर्वाद लिया। उन्हें कहीं नकद रुपए तो कहीं अनाज दिया गया।
जाडन. अक्षय तृतीया पर दुल्हा-दुल्हन बन घर-घर घूमते बच्चे।