पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • माता पिता की ओर से बच्चों के अपहरण मामले में प्रोटोकॉल का पालन नहीं कर रहा भारत : अमेरिका

माता-पिता की ओर से बच्चों के अपहरण मामले में प्रोटोकॉल का पालन नहीं कर रहा भारत : अमेरिका

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वॉशिंगटन | अमेरिका ने भारत पर आरोप लगाया है कि वह माता-पिता की ओर से बच्चों के अपहरण मामले में अंतरराष्ट्रीय प्रोटोकाल का पालन नहीं कर रहा है। अमेरिका का दावा है कि अपहरण किए गए ऐसे बच्चों की वापसी के लिए 90% अनुरोध एक साल से अधिक समय तक ‘अनसुलझे’ बने रहे। अमेरिकी विदेश विभाग ने हालिया वार्षिक रिपोर्ट में यह आरोप लगाया है। इसमें भारत को इंटरनेशनल पैरेंटल चाइल्ड एब्डक्शन (आईपीसीए) को लागू नहीं करने वाला देश बताया गया है।





अमेरिकी विदेश विभाग ने 2014 में पहली बार यह रिपोर्ट जारी की थी और तब से लेकर अब तक भारत पर यही आरोप दोहराया गया है।

खबरें और भी हैं...