पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कुछ प्रवासियों को बताया ‘जानवर’

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कुछ प्रवासियों को बताया ‘जानवर’

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वॉशिंगटन | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बाहरी देशों से अमेरिका में आकर बसे प्रवासियों में से कुछ को ‘जानवर’ बताया है। बॉर्डर वॉल और कानून लागू करने वाली एजेंसियों के बारे में हो रही बातचीत के दौरान ट्रम्प ने कहा, “हमारे देश में लोग आ रहे हैं या आने की कोशिश कर रहे हैं। आपको विश्वास नहीं होगा कि ये लोग कितने खराब हैं, ये लोग नहीं हैं, बल्कि जानवर हैं।’



ट्रम्प ने इमिग्रेशन कानून की खामियों को लेकर निंदा की और कानून को मजबूत बनाने की बात कही। ट्रम्प के बयान का विरोध करते हुए कोलराडो के डेमोक्रेटिक कांग्रेसमैन जॉर्ड पोलिस ने कहा, “प्रवासी भी इंसान हैं। कोई जानवर, अपराधी, ड्रग डीलर या दुष्कर्मी नहीं।’

खबरें और भी हैं...