पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अमेरिका में भास्कर को सम्मान

अमेरिका में भास्कर को सम्मान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | इंडियन काउंसलेट में आयोजित जयपुर फुट यूएसए की अवार्ड सेरेमनी में भास्कर को सामाजिक सरोकारों में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए सम्मानित किया गया। भास्कर की ओर से डॉ. रेखा भंडारी ने समारोह के मुख्य अतिथि आईसीसीआई के अध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धे व कार्यक्रम के अध्यक्ष व सांसद नारायण पंचारिया से यह सम्मान ग्रहण किया। अमेरिका में मीडिया हाऊस के चेयरमैन सुरेश तथा राजीव बांबरी, टीवी एशिया के चेयरमैन पद्मश्री एचआर शाह को भी समारोह में सम्मानित किया गया। समाज सेवी अशोक संचेती, केके मेहता, कनक गोतिया, सीके भंसाली, कुशाल संचेती, ओपी चौधरी, राजीव डागा को सहस्त्रबुद्धे ने स्मृति चिन्ह भेंट किए। राजीव डागा ने जयपुर फुट यूएसए को एक करोड़ 40 लाख रुपए का चेक प्रेम भंडारी को सौंपा। भंडारी ने बताया कि जयपुर में 50 एकड़ जमीन पर देश का पहला दिव्यांग विश्वविद्यालय खुलने जा रहा है। इसके लिए अब तक सवा सौ करोड़ रुपए खर्च हो चुके हैं। इस विश्वविद्यालय की लागत करीब दो सौ करोड़ रुपए से ज्यादा की आएगी। सांसद पंचारिया ने भी सांसद निधि से जयपुर फुट को 25 लाख रु. देने की घोषणा की। इस अवसर पर संस्थापक डीआर मेहता ने जयपुर फुट की 1975 से अब तक की यात्रा के बारे में बताया। इंडियन काउंसलेट के काउंसलर जनरल आफ इंडिया संदीप चक्रवर्ती ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। समारोह के बाद प्रेम भंडारी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के प्रयासों से ही देश के पहले दिव्यांग विश्वविद्यालय का निर्माण हो रहा है।

पंचारिया व अब्दुल गनी कोहली को एयरपोर्ट पर दी भावभीनी विदाई

अवार्ड सेरेमनी में शामिल होने पहुंचे राज्यसभा सांसद व मुख्य सचेतक नारायण पंचारिया व जम्मू-कश्मीर के कैबिनेट मंत्री अब्दुल गनी कोहली को इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जयपुर फुट यूएसए के चेयरमैन प्रेम भंडारी, वाइस चेयरमैन मनीष ढड्ढा, सचिव राजेंद्र बाफना सहित टीम सदस्यों ने भावभीनी विदाई दी। भंडारी ने बताया कि पंचारिया गुरुवार को दिल्ली पहुंचेंगे। आईसीसीआई के अध्यक्ष विनय सहस्रबुद्धे बुधवार को दिल्ली पहुंच चुके हैं।

टीम का आभार जताया

समारोह के अतिथि नारायण पंचारिया व अब्दुल गनी कोहली ने जयपुर फुट यूएसए की तरफ से मानव सेवा व सामाजिक सरोकारों से जुड़ा भव्य और ऐतिहासिक आयोजन करने के लिए जयपुर फुट यूएसए चेयरमैन प्रेम भंडारी व उनकी टीम का आभार जताया।





वहीं भंडारी ने अतिथियों का आभार जताते हुए इस आयोजन के लिए जयपुर फुट यूएसए की पूरी टीम को बधाई दी। भंडारी ने कहा टीम ने दिन रात मेहनत कर इस आयोजन को यादगार बनाया।

खबरें और भी हैं...