मेहरानगढ़ दुखांतिका की सिफारिशों पर मंत्री मंडलीय उपसमिति में चर्चा
जयपुर| मेहरानगढ़ दुखांतिका को लेकर गठित जस्टिस जसराज चौपड़ा आयोग की सिफारिशों पर बुधवार को मंत्री मंडलीय उपसमिति में चर्चा हुई। गृह मंत्री गुलाब चंद कटारिया की अध्यक्षता में गठित इस कमेटी में डा. रामप्रताप और परिवहन मंत्री युनूस खान को सदस्य बनाया गया है। लेकिन, परिवहन मंत्री इस मीटिंग एक बार फिर नहीं पहुंचे। करीब 10 साल पुराने हादसे को लेकर चौपड़ा आयोग की 860 पेज की रिपोर्ट पर अब जब हाईकोर्ट तक मामला पहुंचा तो चर्चा की जा रही है। रिपोर्ट को सार्वजनिक किए जाने की मांग पर मामला राजस्थान हाईकोर्ट में विचाराधीन है।