पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वित्त विभाग की स्वीकृति नहीं मिली, 14 आरटीओ इंस्पेक्टर नहीं बनेंगे डीटीओ

वित्त विभाग की स्वीकृति नहीं मिली, 14 आरटीओ इंस्पेक्टर नहीं बनेंगे डीटीओ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर| परिवहन विभाग में एक साल पहले खाली पड़े डीटीओ के पदों पर लगाए सीनियर इंस्पेक्टर वित्त विभाग की स्वीकृति नहीं मिलने से डीटीओ नहीं बन सकेंगे। विभाग ने इन्हें पदोन्नत होने की वजह से इन पदों पर लगाया था, लेकिन इन्हें अब वापस से फिल्ड में आरटीओ इंस्पेक्टर के पद पर काम करना होगा। विभाग ने 5 साल पहले चौथे प्रमोशन के लिए नए पद ज्वाइंट कमिश्नर और एडिशनल कमिश्नर सृजित किए थे। इनकी वजह से डीटीओ के 14 पद कम कर दिए थे। इसकी जगह चौथे प्रमोशन के लिए एडिशन कमिश्नर के 11 और ज्वाइंट कमिश्नर के 11 पद किए गए। कांग्रेस सरकार के बाद बीजेपी ने ये पद खत्म कर दिए और पुराने डीटीओ पदों की भी वित्त विभाग ने स्वीकृति जारी नहीं की। ऐसे में 14 इंस्पेक्टरों से डीटीओ के पद पर होने वाला प्रमोशन अटक गया।

वित्त विभाग को कई बार पत्र लिखा है, लेकिन स्वीकृति नहीं आई है। - शैलेंद्र अग्रवाल, एसीएस, परिवहन

खबरें और भी हैं...