पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वैश्विक बाजारों में मंदी से सोने में 200 रु. की गिरावट

वैश्विक बाजारों में मंदी से सोने में 200 रु. की गिरावट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वैश्विक बाजारों में मंदी के असर से बुधवार को स्थानीय सर्राफा बाजार में सोना 200 रुपए प्रति दस ग्राम टूट गया। चांदी में केवल 50 रुपए प्रति किलो की नरमी रही। ग्लोबल बाजार में भाव पांच माह के न्यूनतम होने का असर सोने पर लगातार दूसरे दिन भी दिखा। दो दिन में सोना 300 रुपए प्रति दस ग्राम तक सस्ता हो गया है।

अमेरिकी बाजार में सोना इस साल के सबसे निचले स्तर 1,290.30 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं चांदी भी 1.52 फीसदी गिरकर 16.24 डॉलर प्रति औंस पर रही। कारोबारियों के अनुसार स्थानीय आभूषण निर्माताओं और खुदरा विक्रेताओं की ओर से मांग घटाए जाने से भी सोना-चांदी की कीमतों पर दबाव देखा गया।

जयपुर सर्राफा भाव

चांदी (999) 40,650, चांदी रिफाइनरी 40,150 रुपए प्रति किलो। चांदी कलदार 68,000 रुपए प्रति सैकड़ा। सोना स्टैंडर्ड 32,000 रुपए, सोना जेवराती 30,400 रुपए तथा वापसी 29,500 रुपए प्रति दस ग्राम।

खबरें और भी हैं...