पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हवाई के किलुआ ज्वालामुखी पर चट्‌टान गिरी, राख का गुबार 12 हजार फीट ऊंचाई तक फैला, रेड अलर्ट

हवाई के किलुआ ज्वालामुखी पर चट्‌टान गिरी, राख का गुबार 12 हजार फीट ऊंचाई तक फैला, रेड अलर्ट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
न्यूयॉर्क| अमेरिका में हवाई के किलुआ ज्वालामुखी में बुधवार को विस्फोट होने और लावा निकलने के बाद हवा की गुणवत्ता और बड़े विस्फोट की आशंका को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। हवाई के काउंटी सिविल डिफेंस एजेंसी ने बताया कि ज्वालामुखी पर चट्टान गिरने और गैस में विस्फोट होने के कारण लावा बाहर आया। लावा हवा के साथ धीरे-धीरे बाहर आ रहा है। राख का गुबार 12 हजार फीट की ऊंचाई तक फैल गया है। एजेंसी के मुताबिक- किसी भी समय यह क्रिया ज्यादा विस्फोटक हो सकती है और राख निकलने की तीव्रता बढ़ सकती है। स्थानीय अधिकारियों ने ज्वालामुखी के आसपास के निवासियों को संक्षिप्त सूचना या बिना किसी पूर्व चेतावनी के इलाके को खाली करने के लिए तैयार रहने को कहा है।

खबरें और भी हैं...