पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • करगिल युद्ध में शरीफ के चलते पाक सेना पीछे हटी थी : मुशर्रफ

करगिल युद्ध में शरीफ के चलते पाक सेना पीछे हटी थी : मुशर्रफ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इस्लामाबाद| पाकिस्तान के पूर्व तानाशाह परवेज मुशर्रफ ने अपदस्थ प्रधानंमत्री नवाज शरीफ को 1999 में पाकिस्तान की सेना के मजबूत स्थिति में होने के बाद भी भारत के दबाव में करगिल से पीछे हटने के लिए जिम्मेदार ठहराया है। करगिल लड़ाई के दौरान सेना प्रमुख रहे मुशर्रफ ने यह भी मांग की कि शरीफ पर 2008 के मुम्बई हमले के बारे में विवादास्पद बयान देने को लेकर राजद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए। पाकिस्तान में कई मामलों का सामना कर रहे जनरल मुशर्रफ पिछले साल से दुबई में रह रहे हैं। उन्हें मेडिकल के लिए देश से बाहर जाने की अनुमति दी गई थी। जनरल परवेज मुशर्रफ ने शरीफ के इस दावे को खारिज कर दिया कि करगिल से पाकिस्तानी सेना के हटने के बारे में उन्हें विश्वास में नहीं लिया गया।

खबरें और भी हैं...