कठुआ गैंगरेप: गवाहों को सुरक्षा नहीं दिलाएगा कोर्ट
नई दिल्ली| सुप्रीम कोर्ट ने कठुआ में 8 साल की बच्ची से गैंगरेप और हत्या के मामले की सीबीआई जांच कराने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने मामले के एक आरोपी की तरफ से गवाही देने वालों को सुरक्षा मुहैया करवाने से भी इनकार कर दिया। चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली बेंच ने एक बार फिर साफ कर दिया कि कठुआ मामले की जांच जम्मू-कश्मीर पुलिस की क्राइम ब्रांच ही करेगी। मामले के मुख्य आरोपियों में से एक विशाल जंगोत्रा की तरफ से गवाही देने वाले उसके तीन दोस्तों- साहिल, सचिन और नीरज शर्मा ने कोर्ट से पुलिस प्रताड़ना से बचाने, सुरक्षा देने और केस की सीबीआई जांच की अपील की थी। तीनों जम्मू के रहने वाले हैं।