पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 22 राज्यों में आंधी तूफान, दिल्ली में एक की मौत और 13 घायल

22 राज्यों में आंधी-तूफान, दिल्ली में एक की मौत और 13 घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में बुधवार तड़के आंधी-तूफान आया और बारिश हुई। इस दौरान गिरी एक दीवार की चपेट में आए 18 साल के लड़के की मौत हो गई, जबकि अलग-अलग घटनाओं में 13 लोग घायल हुए हैं। मौसम विभाग ने गुरुवार और शुक्रवार तक देश के कई हिस्सों में आंधी-तूफान और तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग ने कहा कि बुधवार को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के तटीय इलाकों, तमिलनाडु, पुड्‌डुचेरी और केरल में कहीं-कहीं आंधी-तूफान आया। माैसम विभाग के अनुसार इन इलाकों में शुक्रवार तक रुक-रुककर अलग-अलग हिस्सों में आंधी-तूफान और बारिश के आसार हैं। अगले दो दिनों में हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की गई है।

एजेंसी| नई दिल्ली

खबरें और भी हैं...