पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रतापगढ़ परिषद के सभापति कमलेश डोसी मुंबई से लापता

प्रतापगढ़ परिषद के सभापति कमलेश डोसी मुंबई से लापता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर संभाग में प्रतापगढ़ के नगर परिषद के भाजपा समर्थित सभापति कमलेश डोसी गुरुवार रात पौने 11 बजे मुंबई के लोकमान्य तिलक रेलवे स्टेशन कुर्ला से लापता हो गए। शनिवार तक भी उनका सुराग नहीं लग पाया है। उनकी तलाश में प्रतापगढ़ पुलिस की दो टीमें मुंबई में उनकी तलाश कर रही है। साइबर सेल टीम ने मोबाइल की कॉल लोकेशन से उनकी तलाश करने की कोशिश की, लेकिन उनका मोबाइल गुरुवार रात से ही स्विच ऑफ आ रहा है। डोसी शेयर मार्केट में ब्रोकर हैं। वे व्यापार के सिलसिले में सीए से मिलने अक्सर मुंबई जाते रहते थे। सभापति के अचानक लापता हो जाने से जिले में दिनभर चर्चाएं होती रहीं। सभापति कमलेश के चाचा वीरेंद्र डोसी (मुन्ना भाई) ने बताया कि वे गुरुवार सुबह प्रतापगढ़ से पूर्व पार्षद सुरेश मालवीय के साथ गाड़ी में जयपुर के लिए रवाना हुए थे। जयपुर से हवाई जहाज में दोपहर को मुंबई पहुंचे और वहां होटल में रुके।

साध्वी के दर्शन को मुंबई से बुरहानपुर जा रहे थे सभापति

होटल में चेक आउट के दौरान डोसी की सीसीटीवी फुटेज।

लॉटरी से जीतकर बने हैं परिषद के पहले सभापति

कमलेश डोसी प्रतापगढ़ नगर पालिका के नगर परिषद बनने के बाद पहले सभापति हैं। वह नगर पालिका के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

उनके बड़े पिता शांतिलाल डोसी उर्फ गोपी वाइस चेयरमैन रह चुके हैं। उनकी मां भी पार्षद रह चुकी हैं।

प्रतापगढ़ से मुंबई पहुंची पुलिस टीमों और साइबर सेल की टीम ने बताया कि शेयर ब्रोकिंग और व्यापार के सिलसिले में डोसी महीने में एक-दो बार मुंबई जाते रहते थे। परिजनों का कहना है कि उनकी किसी से दुश्मनी नहीं थी। मुंबई में सीए का काम निपटाकर डोसी ने बुरहानपुर में जैन साध्वी के दर्शन करने जाने की बात परिवार वालों से कही थी।

परिजनों ने बताया कि मुंबई होटल में रुकने के बाद डोसी रात 8 बजे वे होटल को छोड़कर बुरहानपुर में जैन संत प्रज्ञाश्री के दर्शन करने के लिए रवाना हुए थे। इससे पहले उन्होंने अपने परिजनों से फोन पर बात की थी। पुलिस को उनके फोन की आखिरी लोकेशन लोकमान्य तिलक रेलवे स्टेशन कुर्ला की मिली है।

खबरें और भी हैं...