पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • यूपीएससी की तर्ज पर आरएएस मेन्स से भी हटा गणित विषय

यूपीएससी की तर्ज पर आरएएस मेन्स से भी हटा गणित विषय

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर |यूपीएससी की तर्ज पर इस बार राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं प्रतियोगी (आरएएस) मुख्य परीक्षा-2018 में इस बार गणित विषय नहीं होगा। राजस्थान लोक सेवा की ओर से शुक्रवार को जारी आरएएस-2018 के सिलेबस से गणित विषय को हटाते हुए प्रशासनिक नीति शास्त्र को शामिल किया गया है। हालांकि, आरएएस प्रारंभिक परीक्षा में गणित विषय यथावत रहेगा। आयोग सचिव गिरिराज सिंह कुशवाहा के अनुसार मुख्य लिखित परीक्षा में चार प्रश्नपत्र होंगे, जो वर्णनात्मक व विश्लेषणात्मक होंगे।





इनमें संक्षिप्त, मध्यम और दीर्घ उत्तर वाले और वर्णनात्मक प्रकार के प्रश्न होंगे। सामान्य हिंदी और सामान्य अंग्रेजी का स्तर 12वीं कक्षा का होगा। सामान्य अध्ययन प्रथम, द्वितीय और तृतीय ये तीनों प्रश्नपत्र 200-200 अंकों के होंगे तथा अवधि 3 घंटे रहेगी। इसी प्रकार सामान्य हिंदी एवं सामान्य अंग्रेजी का प्रश्नपत्र भी 200 अंकों का होगा और समय सीमा 3 घंटे ही रहेगी।

खबरें और भी हैं...