डब्ल्यूडब्ल्यूई की मशहूर सितारा संन्यास लेते वक्त रो पड़ीं
वर्ल्ड रेसलिंग एन्टरटेन्मेंट (डब्ल्यूडब्ल्यूई) में 13 साल तक रहीं पैज (सराया जेड बेविस) ने रिंग से संन्यास ले लिया है। हाल ही न्यू ऑर्लियंस में महिला वर्ग के मुकाबले चल रहे थे। रिंग में साशा बैंक्स और मेंडी रोज़ की भिड़ंत होनी थी, तभी पैज वहां आईं। उन्होंने माइक हाथ में लिया और रिंग से संन्यास लेने की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने भावुक होकर सभी के स्नेह, समर्थन, सहयोग के लिए धन्यवाद कहा और महिला प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।
चार मिनट की स्पीच में पैज कई बार रो पड़ीं। 6 साल से ज्यादा समय तक डब्ल्यूडब्ल्यूई के रिंग में बिताने के बाद उन्होंने कहा कि वे इसे नहीं भूल पाएंगे। इस दौरान हजारों दर्शकों के बीच से आवाजें आती रहीं कि पैज यह फैसला वापस लें, लेकिन उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया है। दरअसल, सितंबर 2016 और दिसंबर 2017 में पैज ज्यादा चोटिल हो गई थीं। उसके बाद ही उन्होंने संन्यास लेने का मन बना लिया था।
19.93
लाख से अधिक व्यू एवं 40 हजार से अधिक लाइक्स इस वीडियो को मिले हैं।