पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रामदेव मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव की प्रथम वर्षगांठ पर तीन दिवसीय धार्मिक महोत्सव 18 अप्रैल से

रामदेव मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव की प्रथम वर्षगांठ पर तीन दिवसीय धार्मिक महोत्सव 18 अप्रैल से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सांडेराव | नगर के बस स्टैण्ड स्थित बाबा रामदेव मंदिर के जीर्णोद्धार पश्चात प्रतिष्ठा महोत्सव की प्रथम वर्षगांठ पर तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन एवं भक्ति संध्या का आयोजन 18 अप्रैल से शुरू होगे। रामदेव मंदिर के भक्तराज रामलाल कुमावत ने बताया कि गांव की सरपंच श्रीमती भावना खटीक व सनातन धर्म मन्दिर प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष जगतसिंह राणावत के नेतृत्व में संत-महात्माओं की पावन निश्रा में प्रतिष्ठा महोत्सव के सभी मांगलिक कार्यक्रम यज्ञ एवं प्रधान आचार्य पंडित जब्बरदत्त-विष्णुदत्त त्रिवेदी व उनके सहयोगी पंडितों द्बारा वैदिक मंत्रों उच्चारण के बीच मंदिर की प्रथम वर्षगांठ एवं शिव परिवार, माताजी, हनुमानजी, डालीबाई, भैरूजी, शनि महाराज, दत्त भगवान व नाग देवता के नवनिर्मित मंदिरों की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद मूर्ति स्थापित की जाएगी। सनातन धर्म कमेटी के अध्यक्ष जगतसिंह राणावत ने बताया कि प्रतिष्ठा महोत्सव की प्रथम वर्षगांठ पर 18 अप्रैल को प्रातः पंचांग कर्म के बाद जल यात्रा, मंडप पूजन, पीठ पूजा, अग्नि स्थापना, हवन, पूजन के बाद रात्रि में भक्ति संध्या का आयोजन होगा। 19 अप्रैल गुरूवार को गर्म वास्तु हवन, सर्वे मुक्ति मूर्तियादि पति व सर्व अभिषेक के बाद साधना पूजन व आरती तथा रात्रि में आजाद युवा मित्र मण्डल के बैनर तले एक शाम बाबा रामदेव के नाम विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा। 20 अप्रैल को अभिजीत मुहूर्त में प्रतिष्ठा व स्थापित देवता पूजन, पूर्णाहुति के बाद महाआरती होगी।

खबरें और भी हैं...