पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फसल में कीट का प्रकोप, सरकारी सहायता नहीं मिलने से किसानों में रोष

फसल में कीट का प्रकोप, सरकारी सहायता नहीं मिलने से किसानों में रोष

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किसानों ने कहा : 8 माह पहले बारिश से हुए नुकसान का भी नहीं मिला मुआवजा

भास्कर न्यूज | मंडार

समीपवर्ती ग्राम पंचायत रोहुआ के सुलिवा गांव में बाजरे की फसल में कीट का प्रकोप होने से परेशान किसानों ने सरकारी सहायता नहीं मिलने के कारण शनिवार को गांव के चौराहे पर रोष व्यक्त किया। किसानों ने बताया कि सरकार की ओर से आठ माह पहले बारिश से हुए नुकसान का भी अभी तक मुआवजा नहीं मिला है और अब बाजरे की फसल में कीट पड़ गए हंै। किसानों ने बताया कि कर्ज लेकर खेतों में फसल तैयार की थी और बाजरे की पैदावार भी अच्छी होने की उम्मीद थी, लेकिन अब फसल पर कीट का प्रकोप हो जाने के कारण बाजरे की फसल पूरी तरह से खराब हो रही है। किसानों ने महंगी दर पर दवाइयां खरीदकर छिडकाव भी किया है, लेकिन इसका कोई लाभ नहीं मिला। वहीं सरकार की ओर से किसानों को किसी प्रकार की सहायता नहीं मिलने के कारण किसानों में रोष व्याप्त है।

बाजरे की फसल को लेकर किसान चिंतित : गांव के किसान मंछाराम कोली, भरत कुमार, मेरू राम, रमेश कुमार व लवजीराम ने बताया कि इस बार क्षेत्र में सबसे ज्याबा बाजरे की पैदावर होने की आस थी, लेकिन एकाएक फसल पूरी तैयार होने के बाद फसल में कीट का प्रकोप होने जाने के कारण पूरी तरह से खराब हो रही है। इसको लेकर क्षेत्र के किसान अब फसल की आस को छोड़चुके है। कृषि अधिकारी की ओर से फसल का जायजा लेने के बाद किसान बाजरे में हुए कीट को रोकने का प्रयास कर सकते है, लेकिन आज तक कोई अधिकारी नहीं आया है। इसको लेकर शनिवार को गांव के लोगों ने रोष व्यक्त किया।

खबरें और भी हैं...