पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अरुणाचल सीमा पर सोने की खदान को लेकर चीन से बढ़ सकता है तनाव

अरुणाचल सीमा पर सोने की खदान को लेकर चीन से बढ़ सकता है तनाव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीजिंग | अरुणाचल सीमा पर चीन की माइनिंग गतिविधियों से फिर से तनाव बढ़ सकता है। इस क्षेत्र में सोना, चांदी और दूसरे कीमती खनिजों का बड़ा भंडार पाया गया है, जिसकी कीमत करीब 60 अरब डॉलर आंकी गई है। हॉंगकॉंग स्थित साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय सीमा से लगे हुए चीन की लुंझ काउंटी में माइन प्रोजेक्ट चल रहा है। चीन अरुणाचल प्रदेश को दक्षिणी तिब्बत बताकर इस पर अपना दावा करता रहा है। ऐसे में इस प्रोजेक्ट को लेकर दोनों देशों के बीच डोकलाम के बाद एक बार फिर तनाव पैदा हो सकता है। रिपोर्ट में माइनिंग गतिविधियों को अरुणाचल प्रदेश में पैठ करने की चीन की रणनीति का हिस्सा बताया गया है। इसके मुताबिक प्रोजेक्ट की जानकारी रखने वाले लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में खनन चीन की महत्वाकांक्षी योजना का हिस्सा है, जिससे वह दक्षिण तिब्बत क्षेत्र पर अपना दावा मजबूत कर सके। रिपोर्ट में स्थानीय अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि चीन के भूवैज्ञानिक और सामरिक मामलों के विशेषज्ञों ने हाल ही में इस इलाके का दौरा किया।

खबरें और भी हैं...