पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गलत नाम पर खुद के हस्ताक्षर करते गए मंडल उपनिदेशक

गलत नाम पर खुद के हस्ताक्षर करते गए मंडल उपनिदेशक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिक्षा विभाग में होने वाले तबादलों को लेकर अधिकारी कितने दबाव में रहते हैं। इसका ताजा मामला सामने आया है जयपुर मंडल में। अब तक को सूचियों में शिक्षकों के नाम और स्कूल के नाम ही गलत आते रहे हैं। इस बार तबादला करने वाले अधिकारी का ही नाम गलत लिख दिया गया। रविवार को जयपुर मंडल में 484 वरिष्ठ अध्यापकों की तबादला सूचियां जारी हुई हंै। तबादले की 29 सूचियां जारी की गई। सूचियों पर हस्ताक्षर का इतना अधिक दबाव था कि इन सूचियों को जारी करने वाले उपनिदेशक खुद का नाम भी सही ढंग से देख नहीं पाए और हस्ताक्षर करते गए। सूचियों में जयपुर मंडल के उपनिदेशक मुकेश कुमार शर्मा ने हस्ताक्षर किए थे। लेकिन सूचियों पर उनका नाम मुकेश कुमार यादव लिखा था। वे खुद यह देख ही नहीं पाए। उनका गलत नाम कुल 29 सूचियों में से 28 सूचियों में अंकित था। केवल एक सूची में उनका नाम सही था। जैसे ही नाम गलत होने की जानकारी सामने आई, आनन-फानन में संशोधन निकाला गया। उपनिदेशक शर्मा ने बताया कि जल्दबाजी में यह गलती रह गई थी। इसको सुधार दिया गया है।

मुकेश कुमार शर्मा की जगह मुकेश कुमार यादव लिखा था, बिना देखे करते गए हस्ताक्षर

तबादला सूचियों में इन खामियों से भी शिक्षक परेशान

तबादला सूचियों में उन वरिष्ठ अध्यापकों के तबादले भी कर दिए गए, जिनको रिटायरमेंट में 3 से 4 महीने है। राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विपिन प्रकाश शर्मा का कहना है कि तबादले के लिए की गई बाड़ेबंदी के कारण सूचियों में गड़बड़ियां हो रही है। अधिकारियों से दबाव में काम नहीं कराया जाए, ताकि अधिकारी राहत महसूस कर सके।



यही नहीं कई वरिष्ठ अध्यापकों ने तबादले पर आपत्ति दर्ज कराई तो शाम तक 3 वरिष्ठ अध्यापकों के तबादला आदेशों में संशोधन कर उन्हें उनके इच्छित स्थान पर पोस्टिंग दे दी गई।

खबरें और भी हैं...