पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मप्र : गोकशी के शक में युवक को पीटकर मार डाला, चार गिरफ्तार

मप्र : गोकशी के शक में युवक को पीटकर मार डाला, चार गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सतना |मध्य प्रदेश के सतना में गोकशी के शक में भीड़ ने दो लोगों की बुरी तरह पिटाई की। एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पुलिस को मौके से गोवंश के अवशेष मिले हैं। रीवा के आईजी उमेश जोगा ने बताया कि मामले में 4 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। इलाके में 400 जवानों को तैनात किया है। सतना के एसपी राजेश हिंगणकर ने बताया कि आरोपियों को शुक्रवार रात खबर मिली थी कि कुछ लोग अंजर गांव में गोकशी को अंजाम दे रहे हैं। इसके बाद भीड़ ने मोहम्मद सिराज और उसके दोस्त शकील पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। दोनों के साथ जमकर मारपीट की गई। इस दौरान सिराज की मौत हो गई, वहीं शकील को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसडीओपी (मैहर) अरविंद तिवारी ने कहा कि घटना के बाद पुलिस ने मौके पर बारीकी से पड़ताल की। वहां से बीफ मिला।

खबरें और भी हैं...