पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इटैलियन ओपन: स्वितोलिना ने लगातार दूसरी बार खिताब जीता

इटैलियन ओपन: स्वितोलिना ने लगातार दूसरी बार खिताब जीता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोम | यूक्रेन की एलिना स्वितोलिना ने लगातार दूसरी बार इटैलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया। रविवार काे महिला सिंगल्स के फाइनल में चौथी सीड स्वितोलिना ने टॉप सीड रोमानिया की सिमोना हालेप को 6-0, 6-4 से हराया। उन्होंने फाइनल मुकाबला 67 मिनट में जीत लिया। पहला सेट तो सिर्फ 19 मिनट चला। स्वितोलिना को 4.07 करोड़ रु. प्राइज मनी मिली। स्वितोलिना ने पूरे टूर्नामेंट में सिर्फ एक सेट गंवाया। इस जीत से स्वितोलिना और हालेप के बीच करिअर रिकॉर्ड 4-2 का हो गया है। पिछले साल भी फाइनल मुकाबला स्वितोलिना और हालेप के बीच खेला गया था। स्वितोलिना 2014 में सेरेना विलियम्स के बाद खिताब बचाने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं।

खबरें और भी हैं...