कस्बे के माताजी मंदिर के नजदीक घांचियों की गली में तीन माह पूर्व जलदाय विभाग ने नई पाइप लाइन डाली थी, जिसका आज तक विभाग ने कनेक्शन नहीं किया और तो और खोदी गई पाइप लाइन से रोजाना सैकडों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है। इधर, ग्रामीणों के पुराने जल कनेक्शन पाइप लाइन तोड़ने से घरों में पेयजल सप्लाई पिछले कई महीनों से बंद होने के कारण ग्रामीण पेयजल के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर है।
ग्रामीण पेयजल के लिए इधर उधर भटक रहे हैं, जबकि फूटी लाइन से पानी ऐसे ही व्यर्थ बह रहा है
जवाली. तीन माह पूर्व डाली गई आधी अधूरी पाइप लाइन जो परेशानी का सबब बन रही है।
सांसद को भी कराया अवगत
ग्रामीणों ने कार्य पूरा करने को लेकर विभाग के अधिकारी, मारवाड़ जंक्शन विधायक केसाराम चौधरी,सांसद प्रतिनिधि राकेश भाटी सहित कई अधिकारियों से गुहार लगाईं, फिर भी आज तक पाइप लाइन को मुख्य लाइन से नहीं जोड़ा गया है।
सिर्फ आश्वासन मिला
ग्रामीणों ने बताया कि उक्त समस्या को लेकर अधिकारियों से संपर्क किया तो अधिकारियों ने हर बार दूसरे दिन या सार्वजनिक विभाग से एनओसी मिलते ही कार्य पूरा करने का हवाला देते रहे। मगर उसके कई माह बाद भी कार्य अधूरा ही पड़ा है।