- Hindi News
- National
- बारां में किशोर को पानी में खींचकर ले गया मगरमच्छ, पांच घंटे बाद शव मिला
बारां में किशोर को पानी में खींचकर ले गया मगरमच्छ, पांच घंटे बाद शव मिला
बारां-अटरू/कवाई. बारां जिले के मोठपुर थानाक्षेत्र के अचरांवा गांव में मंगलवार सुबह परवन नदी के समीप शौच के लिए गए किशोर को मगरमच्छ पानी में खींचकर ले गया। पांच घंटे की मशक्कत के बाद शव बरामद हुआ। पुलिस का कहना है कि अचरांवा निवासी जुगलकिशोर के पुत्र अमन और अंकित मंगलवार सुबह परवन नदी के किनारे पहुंच गए। शौच करने के बाद अमन जैसे ही नदी के पास गया, तो मगरमच्छ उसे पानी में खींचकर ले गया। अंकित ने परिजनों और ग्रामीणों को पूरी घटना की जानकारी दी।