देवास से लाइव नोटबंदी के बाद दूसरी बार लिया गया
देवास से लाइव नोटबंदी के बाद दूसरी बार लिया गया तीसरी शिफ्ट शुरू करने का फैसला
देवास| 18 अप्रैल से देवास बैंक नोट प्रेस में 24 घंटे मशीनें चलाई जाएंगी। इसके लिए 9 घंटे की तीसरी शिफ्ट शुरू कर दी गई है। नोटबंदी के बाद दूसरा मौका है जब 24 घंटे मशीनें चलेंगी। जनवरी में चोरी कांड के बाद उत्पादन 50 लाख नोट प्रतिदिन रह गया है। नोटबंदी के बाद यह 150 लाख तक गया था। तीसरी शिफ्ट शुरू होने से 100 लाख तक पहुंच सकता है।