‘रोमियो अकबर वॉल्टर’ में रॉ चीफ का किरदार निभाएंगे जैकी श्रॉफ
फिल्म के डायरेक्टर रॉबी ग्रेवाल बताते हैं,
 ‘हम जल्द ही फिल्म से जुड़ी वर्कशॉप शुरू करने वाले हैं। जिसमें हम 70 के दशक के दौर को समझेंगे। फिलहाल फिल्म के लीड एक्टर जॉन अब्राहम ट्रेनिंग और लुक टेस्ट में बिजी हैं। इसके बाद जून में हम शूटिंग शुरू कर देंगे।’w
Áजैकी श्रॉफ डायरेक्टर रॉबी ग्रेवाल की अपकमिंग फिल्म रोमियो अकबर वॉल्टर (RAW) में रॉ चीफ का किरदार निभाएंगे। फिल्म के प्रोड्यूसर बंटी वालिया ने बताया, ‘हमने फिल्म में रॉ चीफ के रोल के लिए जैकी (श्रॉफ) सर को चुना है। उनका किरदार 70 के दशक के एक स्टाइलिश इंसान का होगा जिसके किरदार में वे परफेक्ट बैठ रहे हैं।’ फिल्म के लिए फिलहाल लीड एक्ट्रेस की तलाश की जा रही है। फिल्म के सेकंड प्रोड्यूसर अजय कपूर ने बताया है, ‘जिस तरह से जॉन ने इस फिल्म की स्क्रिप्ट सुनते ही हां कह दिया था, ठीक वैसे ही जैकी ने भी अपने किरदार के बारे में सुनकर तुरंत हां कह दी।’ कुछ दिन पहले खबर आई थी कि जॉन ने इस फिल्म को ना कह दिया है पर यह अफवाह निकली।