पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गियर का जीएसटी और ई वे बिल पर सेमिनार

गियर का जीएसटी और ई-वे बिल पर सेमिनार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर| राजस्थान गारमेंट एक्सर्पोर्टस एसोसिएशन जयपुर (गियर) की ओर से मंगलवार को सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र स्थित होटल में जीएसटी और ई-वे बिल पर सेमिनार आयोजित किया गया। गियर के अध्यक्ष रवि पोद्दार ने सेमिनार का उद्घाटन किया। सेमिनार में वित्त विभाग की ओएसडी मीनल भोंसले तथा सहायक आयुक्त, वाणिज्यिक कर विभाग नमित मेहता ने जीएसटी व ई-वे बिल के प्रावधानों की जानकारी दी। सेमिनार में एक्सपर्ट पैनल सदस्यों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। एक्सपर्ट पैनल के सदस्य सीए रंजन मेहता एवं सीए पुलकित खंडेलवाल ने जीएसटी और ई-वे बिल को लेकर समस्याओं और समाधान की जानकारी दी। जीएसटी के त्वरित सैटलमेंट के बारे में भी शंकाओं को दूर किया गया।

खबरें और भी हैं...