मैरिज एनिवर्सरी पर घर जा रहे प्रॉपटी डीलर की कार फोरलेन पर मवेशी से टकराई...मौत
कोटा | कोटा-बारां फोरलेन पर गुरुवार देर रात सामने समाने आए मवेशी से बारां की पंचवटी कॉलोनी निवासी प्रॉपर्टी डीलर हर्षवर्द्धन मेहता(35) की कार टकरा गई। हादसे में उसकी मौत हो गई। सिर्फ 6 दिन पहले ही उसकी बेटी का जन्म हुआ था और गुरुवार को वह अपनी मैरिज एनिवर्सरी मनाने कोटा से बारां लौट रहा था। हादसा अंता के तीन किमी पहले भगवान बोहरा की बावड़ी के सामने हुआ।