पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • टोयटो यारिस की डिलीवरी शुरू, अभी तक 4,000 बुकिंग हुईं

टोयटो यारिस की डिलीवरी शुरू, अभी तक 4,000 बुकिंग हुईं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर| टोयोटा किर्लोस्कर मोटर की नई सेडान कार यारिस की डिलीवरी शुक्रवार से शुरू हो गई। कंपनी को यारिस के लिए अभी तक करीब 4,000 बुकिंग मिली है। डिलीवरी शुरू होने के पहले ही कंपनी ने करीब 1,000 ग्राहकों को नई कार उपलब्ध करा दी। राजस्थान में भी कंपनी की सभी 19 डीलरशिप ने टोयटो यारिस की डिलीवरी शुरू कर दी है। कंपनी को प्रदेश में हर महीनेे लगभग 110 यारिस बिकने की उम्मीद है। अभी तक 60,000 से ज्यादा ग्राहक इसके बारे में पूछताछ कर चुके हैं। कंपनी के महाप्रबंधक एच. एन सत्यनारायण ने बताया कि कंपनी के पास करीब दो माह के उत्पादन के बराबर बुकिंग है।





इनकी डिलीवरी मई के अंत तक हो जाएगी। पूरे देश में यारिस का एक्स शोरूम मूल्य एक समान 8.75 से 14.07 लाख रुपए है। हालांकि ऑन रोड कीमत स्थानीय रोड टैक्स और अन्य करों के आधार पर अलग हो सकती है। यारिस उन्नत कार है। इसके निर्माण में यात्रियों की सुरक्षा पर ज्यादा फोकस किया गया है।

खबरें और भी हैं...