कॉमनवेल्थ गेम्स के 8 मेडल से लोकप्रिय होगा टेबल टेनिस: मणिका
मणिका बत्रा ने गोल्ड कोस्ट से लौटने के बाद कहा, ‘कॉमनवेल्थ गेम्स टेबल टेनिस के लिए बेहतरीन साबित हुए। हमने इस खेल में 8 मेडल जीते। उम्मीद है कि इससे टेबल टेनिस भी बैडमिंटन जैसे खेलों की तरह लोकप्रिय हो सकेगा।’ मणिका बत्रा को कॉमनवेल्थ गेम्स की खोज कहा जा रहा है। उन्होंने गोल्ड कोस्ट में तीन बार की ओलिंपिक मेडलिस्ट को दो बार हराया था और भारत के लिए सबसे अधिक चार मेडल भी जीते थे। इनमें सिंगल्स और टीम इवेंट के गोल्ड शामिल हैं।