संन्यास का इरादा नहीं, ओलिंपिक में गोल्ड जीतना है: मेरीकाॅम
कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीतने वाली एमसी मेरीकॉम का लक्ष्य अब टोक्यो ओलिंपिक में गोल्ड जीतना है। भारतीय बॉक्सिंग संघ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में मेरीकॉम ने कहा, ‘कौन कहता है कि मैं संन्यास लेने जा रही हूं। मैंने संन्यास के बारे में सोचा तक नहीं है। अभी आगे एशियन गेम्स, वर्ल्ड चैंपियनशिप और फिर ओलिंपिक होने हैं। मैं इनकी तैयारी के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ करूंगी। मेरा ओलिंपिक में गोल्ड जीतने का सपना अभी पूरा नहीं हुआ है और मुझे यह सपना पूरा करना है।’